India News (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक 9 महिलाओं, 5 बच्चों और 4 पुरुषों की मौत हो चुकी है। वहीं, घायलों का इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, रेलवे ने वीकेंड पर प्रयागराज जाने के लिए दो स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा की थी, जिसके बाद अचानक उम्मीद से ज्यादा लोग स्टेशन पहुंच गए। ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 14, 15 और 16 के फुटओवर ब्रिज पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सीढ़ियों से लेकर प्लेटफॉर्म तक भगदड़ मच गई।
इस बीच, एलएनजेपी अस्पताल के बाहर मृतकों और घायलों के परिजनों का तांता लगा हुआ है। सभी अपना-अपना दर्द बयां कर रहे हैं। एक महिला का कहना है कि, अरे इतने हैं पूरे वार्ड भरे पड़े हैं। मरे इतने हैं कि, एक बेड पर चार-चार लोग पड़े हैं। हमारी देवरानी के साथ 2 बच्चे मरे पड़े हैं। अर्थात जिस बेड पर उसकी देवरानी पड़ी हुई है, उसपर दो और बच्चे मरे हुए हैं। कुल 3 लोग हैं। जब रिपोर्टर द्वारा सवाल किया जाता है कि, कितनी बॉडी पड़ी हुई है। इस पर महिला कहती हुई नजर आती है कि, बहुत भैया, ढेर लगा हुआ है बॉडी के। देख ही नहीं पा रहे थे।
New Delhi Railway Station Stampede (महिला ने बताया सच)
LNJP अस्पताल के अंदर का हाल बता रही है महिला
“अस्पताल में लाशों का ढेर लगा है, एक बेड पर चार-चार पड़े हैं”
इसी से आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के खौफनाक मंजर का अंदाज़ा लगा लें।pic.twitter.com/O27Kgebyeo
— “AAP” Ka Ram Gupta (“आप” का राम गुप्ता) (@AAPkaRamGupta) February 16, 2025
बिहार की रहने वाली शोभा ने रूह कंपा देने वाली कहानी सुनाई है। जब रिपोर्ट ने सवाल किया कि, आपको कैसे पता चला कि, आपकी देवरानी की मौत हो गई है। इस पर महिला कहती है कि मेरे देवर ने कॉल किया था। यहां ऐसे-ऐसे बात हो गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है। मैं घायल हूं, पत्नी मर चुकी है। 2 बच्चे दबे पड़े थे, वो घायल हैं। घायल 50 से 60 लोग घायल हुए हैं। मरे हुए तो अनगिनत हैं। एक पर एक चोक पड़े हैं। एक बेड पर चार-चार जने हैं। जिस बेड पर मेरी देवरानी पड़ी है, उसपर तीन लोग पड़े हैं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.