इंग्लैंड के सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है. सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके साथ ही सैम कुरेन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं. कुरेन ने मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. वहीं बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये अदा किए.

नीलामी के शुरुआती सेट में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी जलवा देखने को मिला. ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. इसके साथ ही मयंक अग्रवाल की भी लॉटरी लग गई. मयंक को सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है. ऐसे में अब हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिल पाएं।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

  • दिलशान मधुशंका (श्रीलंका)- 50 लाख बेस प्राइस
  • हिमांशु बिष्ट (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • सुमित वर्मा (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • संजय यादव (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • जी. अजितेश (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • रेहान अहमद (इंग्लैंड)- 50 लाख बेस प्राइस
  • टॉम कुरेन (इंग्लैंड)- 75 लाख बेस प्राइस
  • वरुण एरोन (भारत)- 50 लाख बेस प्राइस
  • प्रियंक पंचाल (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • संजय रघुनाथ (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • बालू सूर्या (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • जितेंद्र पाल (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • उत्कर्ष सिंह (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • शुभम काप्से (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • त्रिलोक नाग (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • दीपेश नैनवाल (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस
  • शुभांग हेगड़े (भारत)- 20 लाख बेस प्राइस