देश

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय, जानिए कौन कितने सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

India News (इंडिया न्यूज), कनिका कटियार की रिपोर्ट, Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियो में सभी पार्टी ने चुनावी तैयारी की शुरुआत कर दी है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। एक तरफ बीजेपी तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन चुनावी मैदान में है। इंडिया गठबंधन में JMM, कांग्रेस, आरजेडी अब तक मिल कर चुनाव लड़ती आई है, लेकिन इस बार भाकपा (माले) भी इंडिया गठबंधन के सहयोगों दलों में शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगभग फार्मूला को तैयार कर लिया गया है।

झारखंड में कांग्रेस और JMM के बीच सीट शेयरिंग लगभग तय

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीट है। पिछली बार गठबंधन के तहत कांग्रेस, JMM और आरजेडी ने मिल कर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार सीटों में बड़ा फेरबदल हुआ है।सूत्रों के मुताबिक आगामी चुनाव में कांग्रेस 29, जेएमएम 43 , राजद 5 और भाकपा (माले) 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सीट शेयरिंग के तहत JMM अपनी तीन सीटिंग सीटों को भाकपा (माले) को दे सकता है। 

इत्ता सा रह गया कनाडा पीएम का मुंह, जिसे बचा रहे थे उसी आतंकी ने खोली पोल, दुनिया भर में हुई थू-थू

पिछले विधानसभा चुनाव में इतने सीटों पर कांग्रेस ने लड़ा था चुनाव

पिछली बार के विधानसभा चुनाव में जेएमएम 43 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तो वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन इस बार 29 सीटों पर लड़ने को तैयार हो सकती है। अगर हम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बात करें तो इस पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार सीट उसे गठबंधन में 5 सीटें मिलने की संभावना है।सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। लेकिन अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन की ओर से औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

Baba Siddique ने मरने से पहले कहे थे ये आखिरी शब्द, गोली चलाने से पहले शूटर ने पिया था फ्री का शरबत

Sohail Rahman

पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत इंशॉट्स से की थी, जहां करीब 5 साल काम किया।अब इंडिया न्यूज में कंटेंट राइटर के तौर पर कार्य कर रहा हूं। मेरा पसंदीदा बीट राजनीति, विदेश और खेल है। इसके अलावा मैं मनोरंजन, धर्म, हेल्थ, टेक, एजुकेशन की खबरों को भी लिख सकता हूं।

Recent Posts

मंत्री राजेश धर्मानी का भाजपा पर हमला, गारंटियों पर उठाए सवालों को बताया गुमराह करने की कोशिश

India News (इंडिया न्यूज) Himachal News:  मंत्री राजेश धर्मानी ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार…

3 minutes ago

PM Modi के दोस्त ने निकाली यूनुस की अकड़, दिया इतना बड़ा झटका…सदमे में आया मुस्लिम देश

India News (इंडिया न्यूज),Bangladesh:शेख हसीना के देश छोड़ के जाने और मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश…

10 minutes ago

रामपुर में बांग्लादेश के हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न नरसंहार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

India News (इंडिया न्यूज)Himachal News: रामपुर में बांग्लादेश के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और…

16 minutes ago