India News (इंडिया न्यूज़), India Sri Lanka Relation, नई दिल्ली: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। आज वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी कि दोनों नेताओं की बैठक के दौरानरणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ऊर्जा, बंदरगाह और बिजली परियोजनाओं जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं विक्रमसिंघे

विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति के रूप में एक साल पूर्व व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने पूर्ववर्ती के पद छोड़ने के बाद कार्यभार संभाला था। भारत की अपनी पहली यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे श्रीलंका की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए की गई प्रगति के बारे में नई दिल्ली को जानकारी देंगे।

श्रीलंका के लिए भारत का समर्थन था महत्वपूर्ण

बता दें कि श्रीलंका के लिए पिछले साल भारत का समर्थन काफी महत्वपूर्ण था। क्योंकि उसके पास डॉलर लगभग खत्म हो चुके थे। वह वित्तीय संकट से जूझ रहा था। जिस कारण दवाओं और ईंधन के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए संघर्ष करना पड़ा।

Also Read: