Chandra Grahan 2022: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज मंगलवार, 8 नवंबर के दिन लगेगा। चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। बता दें कि ग्रहण मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते हैं। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीध में आ जाते है और पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है।

चंद्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस दौरान कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है क्योंकि इसे एक अशुभ समय माना जाता है। इस साल के दूसरे और अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। चंद्रग्रहण का सूतक 8 बजकर 29 मिनट पर लग जायेगा।

एक माह में लगने जा दूसरा ग्रहण

कार्तिक मास में ही 15 दिन के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण लग रहा है। इससे पहले दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया था। 25 अक्तूबर को लगे सूर्यग्रहण की वजह से पंचदिवसीय दिवाली के 5 पर्वों की श्रृंखला में टूट गई थी। दिवाली से अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को की गई थी। विद्वानों के मुताबिक महाभारत काल में भी एक माह में दो ग्रहण लगे थे।

इस समय क्या करें

  • ॐ सोम सोमाय नम का जाप करें।
  • दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • ग्रहण का सूतक लग जाने के बाद पूजा न करें

भारत में कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण

आज मंगलवार, 8 नंवबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन

ग्रहण का सूतक सुबह 8 बजकर 29 मिनट से होगा शुरू

दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से होगा ग्रहण शुरू

शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा ग्रहण

भारत में शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक

ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर के कपाट पूरे दिन बंद रहेंगे। जिसके बाद शाम को 6 बजकर 19 मिनट के बाद चंद्र ग्रहण का मोक्ष होने पर ही मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।

Also Read: कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में इन 4 चीजों को मिलाकर करें स्नान, खुल जाएगा भाग्य