India News ( इंडिया न्यूज़ ), Today’s Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत की ओर चलें तो मौसम करवट ले रहा है। कई ऐसे भी राज्य हैं जहां सुबह और रात में ठंड का एहसास रहा है। वहीं दिन में इतनी सर्दी महसूस नहीं की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो, राजधानी दिल्ली आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों में असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी पर्वत श्रृंखला में बसे राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बर्फबारी होने वाली है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पारा गिर सकता है जिसके पीछे की वजह हिमालय से चलने वाली बर्फीली हवाएं हो सकती है। ये हवाएं दिल्ली समेत अन्य मैदानी राज्यों में भी पहुंचेंगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे जा सकता है। जो कि इससे ठिठुरन बढ़ा सकती है।
बादलों की आवाजाही
उत्तर-पश्चिम भारत के जो मैदानी इलाके हैं वहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्सर काले बादल छाए रह सकते हैं। आज 23 नवंबर के बाद आपको उत्तर भारत में बादल छाए हुए नजर आ सकते हैं। इससे तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कल 24 नवंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। डॉ. सोमा सेना की मानें तो उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना।
पहाड़ों पर बर्फबारी
बात करें पहाड़ों राज्यों की तो वहां पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में आ जाएं तो 24 से 27 नवंबर के दौरान बादलों की आवाजाही आप देख पाएंगे। पहाड़ों पर बर्फ की चादर बनी हुई है। बर्फबारी हो रही है। जिससे मौसम और नजारा दोनों ही सुहाने हो गए हैं।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। यानि हल्की से मध्यम बारिश यहां हो सकती है।
वहीं ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश होने की संभव है। आज 23 नवंबर को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। गुजरात की ओर से चलें तो यहां आगामी दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-