होम / अंतरिक्ष में आज होगी ऐसी रात, जो शायद भविष्य में कभी न आएं

अंतरिक्ष में आज होगी ऐसी रात, जो शायद भविष्य में कभी न आएं

India News Editor • LAST UPDATED : September 9, 2021, 10:54 am IST

पृथ्वी के पास से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड, उल्कापात अपने चरम पर और शुक्र ग्रह अपनी सर्वाधिक चमक बिखेरेगा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
अंतरिक्ष में आज रात कई अनोखी घटनाएं एक साथ होने जा रही हैं जिनका संयोग सैकड़ों वर्षों में भी नहीं बन पाता है। आज रात खतरनाक श्रेणी का एक बहुत विशाल एस्टेरोइड पृथ्वी की कक्षा में चांद से भी कम दूरी पर आएगा। वहीं वहीं आम प्रचलन से हटकर उल्कापात अपने चरम पर होगा और नव अर्द्धचंद्र के सबसे ज्यादा पास पहुंचकर शुक्र ग्रह अपनी सर्वाधिक चमक भी बिखेरेगा। इन तीनों घटनाओं के कारण आज की रात कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ऐसी अनोखी रात भविष्य में फिर शायद ही आए।

चांद से भी कम दूरी पर होगा एस्टेरॉयड

वैसे तो एस्टेरॉयड थोड़े-थोड़े समय बाद ही पृथ्वी के निकट आते रहते हैं लेकिन ये निकटता भी आमतौर पर पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी से दस गुनी तक या इससे ज्यादा ही होती है। आज तक कोई भी एस्टेरोइड चंद्रमा जितनी दूरी तक नहीं आया है लेकिन आज की रात 2010 आरजे 53 नाम का कुतुबमीनार से दस गुना बड़ा 774 मीटर आकार का बहुत विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इसकी गति 68400 किमी प्रति घंटा होगी। यह पृथ्वी से मात्र 3 लाख 66 हजार किमी की दूरी तक आ जाएगा। जबकि पृथ्वी की चांद से दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है। बता दें कि खगोलीय दूरियों को चंद्र इकाई, सौर इकाई या प्रकाश वर्ष जैसी इकाइयों में मापा जाता है। ऐसे में यह दूरी काफी कम आंकी जा रही है। इसलिए यह एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब से होकर जाएगा।

नासा ने रखा इसे खतरनाक श्रेणी में

इस एस्टेरॉयड को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा है। क्योंकि इसकी रफ्तार बहुत ज्यादा है, विशाल आकार और पृथवी के बेहद करीब होगा।

सितम्बर में अमूमन नहीं होते उल्कापात

इसके अलावा बात करें उल्कापात की तो सितंबर के महीने में उल्कापात नहीं होता है। लेकिन इस साल इन दिनों परसीड उल्कापात हो रहा है और यह परसियस तारा समूह की दिशा से आ रहा है। वहीं आज रात में शुक्र और चंद्रमा कोणीय रूप से एक दूसरे के काफी नजदीक होंगे। शुक्र के क्रेसेंट मून के ज्यादा पास होने से खूबसूरत नजारे दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा शुक्र ग्रह भी आज रात सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई पड़ने वाला है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT