नए साल का पहला विधानसभा चुनाव त्रिपुरा से शुरु हो रहा है। फरवरी के आखिर या मार्च के पहले हफ्ते में त्रिपुरा में विधानसभा का चुनाव होना है। गृह मंत्री अमीत शाह कल उत्तर त्रिपुरा के धर्मानगर और दक्षिण त्रिपुरा के सबरुम में एक साथ रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों जगहों पर पहले दिन 50,000 भाजपा कार्यकरता मौजूद होंगे।
सूत्रों ने अनुसार “यह जन आशीर्वाद रथ यात्रा कार्यकर्ताओं को छूने और 2018 में सरकार बनाने के बाद से भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जाएगी।”
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की यह यात्रा बड़ी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उत्तर और दक्षिण से शुरु होने वाली दोनों यात्रा आठ दिनों के बाद एक जगह मिलेगी जिसके बाद इसकी समाप्ति होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी, यात्रा समाप्ति वाले दिन जन संबोधन करेंगे।
पार्टी नेताओं के अनुसार दोनों रथ यात्राओं के तहत कई जनसभाओं और रैलियों की योजना बनाई गई है। यात्रा में कम से कम 10 केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार जन आशीर्वाद रैली के दौरान करीब 200 रैली हो सकती है।