Tunisha's mother, Photo credit-ani
मुंबई। तुनिषा आत्महत्या मामले पर पहली बार उनकी मां ने खुलकर बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि-“तुनिषा ने मुझे बताया कि शीजान सेट पर ड्रग्स का सेवन करता था। तुनिषा के व्यवहार में परिवर्तन आया। शीजान ने उसे इस्लाम का पालन करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने उस सुबह अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया लेकिन उसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता।”
”मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती। तुनिषा ने एक बार अपना फोन चेक किया और पाया कि वह उसे धोखा दे रहा है। शीजान से पूछताछ करने पर उसने उसे थप्पड़ मार दिया। मेरी बेटी को कोई बीमारी नहीं थी। मैं शीजान को नहीं छोडूंगा। मेरी बेटी चली गई, अब मैं अकेली हूं।” तुनिषा की मां ने शीजान पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि शीजान उसे कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। यह मर्डर भी हो सकता है… शीजान ने उसे हिजाब भी पहनने के लिए मजबूर किया।
तुनिषा की मौत के बाद उनके साथी को-स्टार शीजान खान पर कई तरह के सवाल उठ रहें हैं। सुत्र बताती है कि शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप आत्महत्या से ठीक 15 दिन पहले हुआ था। जानकारी के अनुसार तुनिषा शर्मा और शीजान खान में काफी गहरी दोस्ती थी। लेकिन आत्महत्या के बाद शीजान संदेह के घेरे हैं। पुलिस ने शीजान सहित उनके 10 से ज्यादा करिबियों के बयान को रिकार्ड किया है। शीजान को इस मामले में गहरी पूछताछ के लिए 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।
तुनिषा मामले में रोज नए अपडेट आ रहें हैं। आज उनकी मां ने शीजान को लेकर काफी कुछ कहा है। बीते दिन पुलिस ने शीजान के व्हाटस्अप चैट को खंगाला, जहां पुलिस ने पाया है शीजान का तुनिषा के अलावे अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध थे, जिसको लेकर तुनिषा काफी परेशान थी।
Today Rashifal of 19 December 2024: 19 दिसंबर 2024 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 महापर्व के आयोजन…
India News (इंडिया न्यूज)Prayagraj Tirth Purohit: तीर्थराज प्रयागराज का नाम आते ही हमारी स्मृति में…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: योगी सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए विभिन्न आयामों…
India News (इंडिया न्यूज)Natural Farming in UP: भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने…
Russia Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव…