India News (इंडिया न्यूज़), Tushar Gandhi: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी मुंबई पुलिस के में हिरासत से छुट चुके है। उन्हें आज सुबह 7 बजें उनके अवास से हिरासत में लिया गया था। हिरासत से छुटने के बाद तुषार गांधी ने कहा कि पुलिस को हम जो ‘शांति यात्रा’ कर रहे थे उससे कानून-व्यवस्था को खतरा था। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस स्टेशन में 3 घंटे बैठा कर रखा गया। वे अब अगस्त क्रांति मैदान की ओर जा रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “मेरा भाग्य है कि 1942 में बापू को आज ही के दिन अंग्रेजों के खिलाफ खड़े होने के लिए गिरफ्तार किया गया। इस भगौड़ी सरकार ने मुझे भी आज हिरासत में लिया इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं”उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को खतरा है, अब हम आतंकवादी तो हैं नहीं।

सुबह ट्विट कर दी जानकारी

इससे पहले तुषार गांधी ने पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकरी ट्वीट कर दी थी। उन्होंने  बताया कि वे ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें सांता क्रूज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तषार गांधी ने ट्वीट किया, स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार मुझे हिरासत में लिया गया। उन्होंने आगे लिखा, “मुझे गर्व है कि मेरे परदादा बापू और बा को भी इस ऐतिहासिक तारीख पर ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया था।”

बता दें कि तुषार गांधी लगातार सरकार पर तंज कसने के चलते चर्चा में रहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा में भी उन्हें देखा गया था। इसके अलावा भी वो कांग्रेस के कई नेताओं के साथ नजर आते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Flying Kiss Case: राहुल गांधी की मुश्किलें फिर से बढ़ी, फ्लाइंग किस मामले में 22 बीजेपी महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से की शिकायत