यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
इंडिया न्यूज, कीव:
Ukraine President Allegation on Russia रूस व यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर रूस पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रूस केवल सीजफायर का दिखावा कर रहा है, जब भी यूक्रेन से यहां के लोग सुरक्षित निकलना चाहते हैं, तभी बमबारी व अन्य हमले शुरू हो जाते हैं। अमेरिका भी रूस की ओर से यूक्रेन में नागरिकों पर जानबूझकर हमले किए जाने का दावा कर चुका है।
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने एक पुल को उड़ा दिया। पुल पर रूस के सैनिक खड़े थे और वे हमले में मारे गए हैं। यह घटना खार्किव की है। उधर रूसी सेना ने विनीसिया एयरपोर्ट को नष्ट कर दिया है। बता दें कि आज यूक्रेन व रूस के बीच जंग का 13वां दिन है। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, पर इसके बावजूद युद्ध रुका नहीं है। अब भी बेलारूस की सीमा पर रूस व यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत जारी है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी बातचीत के बारे में ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के समक्ष जंग खत्म करने के लिए चार शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में यूक्रेन को नाटो और यूरोपीय यूनियन (ईयू) जैसे समूहों में शामिल होने से रोकना, यूक्रेन से सैन्य कार्रवाई बंद करने की मांग, तीसरी शर्त यह है कि यूक्रेन लाहांस्क और डोनेत्स्क शहर को स्वतंत्र माने और चौथी शर्त क्रीमिया को रूसी हिस्से के रूप में मान्यता देने की है। ईयू व नाटो में युक्रेन के शामिल होने पर रूस ने कहा है कि अगर वह ऐसा करता है तो इसके लिए संविधान में बदलाव हो।
Contents:Как определить разворот тренда на ФорексТест стратегии форекс «Лимитка»: +95,14% по GBP/USD за 12 месПример…
Navratri 2022 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi: नवरात्र…
Contents:Selling your item to BuyBackWorld is as easy as…GoPro swings to a surprise profit but…
Contents:India DictionaryProject Finance & Structuring SBUTop Reasons to Start Investing at an Early AgeManaging money…
Sonia Gandhi Meet Opposition parties : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को वीडियो…
Bollywood Actress Troll : 2018 में फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस…