होम / President of India: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात…

President of India: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात…

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 13, 2023, 11:39 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), President of India : डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर स्मारक चैत्यभूमि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दौरा किया। वहीं कई माँगो को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की मांग

आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्ग के कर्मचारी अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का कानून संसद में पारित किया जाना चाहिए। रामदास अठावले ने निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को निवेदन दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

मुंबई की पिछली यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डॉ अंबेडकर की समाधि पर नहीं जा सकी थी। इसलिए नवंबर में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले की पहल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उस समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक का दौरा करने का न्योता भी दिया।

Read more : मुजफ्फरपुर में बागमती के बाद बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में इजाफा, अलर्ट पर जिला प्रशासन

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT