होम / Samrat Chaudhary: जब तक नीतीश कुमार को सत्ता से हटा नहीं देता तब तक…' सम्राट चौधरी ने ली शपथ

Samrat Chaudhary: जब तक नीतीश कुमार को सत्ता से हटा नहीं देता तब तक…' सम्राट चौधरी ने ली शपथ

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 28, 2023, 10:31 am IST

India news(इंडिया न्यूज़),Samrat Chaudhary: बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तुलसी के राम कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्वनी चौबे की खुब तारिफ की। उन्होंने कहा कि मैं अश्वनी चौबे से कहूंगा कि कल भी ब्राह्मण श्रेष्ठ थे आज भी श्रेष्ठ हैं। सम्राट चौधरी ने, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे को कहा आपके मार्गदर्शन में ही बिहार चलेगा। एक दम भी दाएं और बाएं नहीं होगा। चौघरी ने आगे कहा अश्वनी चौबे कहते है कि मैं भगवान राम का वंशज हूं। एक दम सही है। मैं संकल्प लिया हूं। पगड़ी बांध कर रखा हूं। मैं उस दिन पगड़ी खोलूंगा, जब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की गद्दी से हटाउंगा।

बिहार में पलटू सरकार है 

सम्राट चौधरी ने कहा बिहार का पड़ोषी राज्य उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। यूपि में भगवान राम का मंदिर बन गया। अब बिहार के सीतीमढ़ी में भी माता सीता का मंदिर बनाना है। काम चल रहा है लेकिन बिहार सरकार अपने हिसाब से काम करती है। बिहार में पलटू सरकार है।

अश्वनी चौबे ने बीजेपी के चेहरे पर दिया ये जवाब

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे से जब यह सवाल पुछा गया कि क्या सम्राट चौधरी बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरा होंगे। तो वे जवाब देने के बजाए दाय-बाएं झाकने लगे। और सवाल को टालने का प्रयास करने लगे। पत्रकारों ने जब बार-बार सवाल पुछा तो अश्वनी चौबे ने कहा कि बिहार का चेहरा कौन होगा यह समय बताएगा। फिलहाल हमारा और देश का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। फिलहाल सम्राट चौधरी हमारे बिहार के प्रदेश अध्यक्ष है उनके नेतृत्व में सरकार बनेगी। अश्वनी चौबे ने इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर पर जनकर हमला बोला। उन्होंने कहा मुझे लगता बिहार के शिक्षा मंत्री अज्ञान मंत्री है।

 चौबे ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

अश्वनी चौबे ने कहा नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में ऐसे लोग मंत्री है जो लोग रामचरित मानस को गाली दे रहे है। नीतीश कुमार के विपक्ष का चेहरा बनने पर अश्वनी चौबे ने कहा कि वो बेंगुलूरु गए थे। पलटू कुमार कभी भी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन  भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। चुमाव में जीरो पर आउट  होगी।

यह भी पढ़े

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT