इंडिया न्यूज, लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा को लेकर अन्य पार्टियों के साथ भारतीय जनता पार्टी भी जोरदार तैयारी में लगी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं में आजकल नया शीर्षक गीत जोश भर रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश सरकार तथा उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन भी इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने एक गीत गाया है। गीत के बोल हैं ‘योगीराज में नहीं चलेंगी बातें तालिबान की’। इस गीत का वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत फेसबुक अकॉउंट की वॉल पर पोस्ट किया गया है। यह गीत सुनकर भाजपा कार्यकतार्ओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं विपक्ष भाजपा पर हमलावर दिख रहा है।
यह गीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं में जोश भर रहा है। इस गीत के माध्यम से उन लोगों को भी सन्देश दिया गया जो संविधान को नहीं मानते। योगी आदित्यनाथ का इस गीत के माध्यम से उन लोगों को सीधा सन्देश है जो तोडफोड़ करते, संविधान विरोधी बातें करते हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया निश्चित तौर पर जिस तरह से पिछले साढ़े चार वर्षों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने काम किया है, वह काबिले तारीफ है। डेढ़ दशक के दौरान जो उत्तर प्रदेश के विकास के पहिए में जंग लग गया था, उसे साफ करके और तेजी से गति प्रदान किया गया है। वहीं योगीराज में अपराधियों के पहिए में जंग लग गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में गाया गया यह गीत कांग्रेस को चुभ रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली रूप यही है। यह लोग बिना धर्म, जाति, मजहब, पाकिस्तान, तालिबान के बगैर एक लाइन भी बोल नहीं सकते हैं। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। उन्हेंं तो 24 करोड़ की जनता की चिंता करनी चाहिए। न कि तालिबान, पाकिस्तान और धर्म मजहब की।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.