India News (इंडिया न्यूज), UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में छिड़ा सियासी रार अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। परंतु चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की सभी दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले के बाद से ही प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक दलों (बीजेपी, सपा, कांग्रेस) को सियासी उलटफेर का डर सताने लगा है।

चंद्रशेखर के ऐलान से हिली यूपी की राजनीति

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी सभी दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह ऐलान फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान किया है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय हित को देखते हुए सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा गया। लेकिन पार्टी संगठन ने तय किया है कि सभी दस सीटों पर उपचुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। भीम आर्मी चीफ ने कहा कि फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संवाद किया जा चुका है। सम्मेलनों के माध्यम से बूथ और सेक्टर कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर उपचुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा।

सात्विक-चिराग ने Paris Olympics में की दमदार शुरुआत, फ्रांस की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया

नेम प्लेट विवाद पर भाजपा को घेरा

इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर नेम प्लेट विवाद को लेकर कहा कि सरकार जिस तरह से काम कर रही है। उसे किसी भी धर्म के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को नहीं ढकना चाहिए, बल्कि सरकार को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। मेरठ में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। गाजियाबाद में खुलेआम गोलियां चल रही हैं, सरकार न तो न्याय कर पा रही है और न ही कानून व्यवस्था संभाल पा रही है। भाजपा राजनीतिक एजेंडा सेट कर रही है। प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

भारतीय हॉकी टीम की Paris Olympics में शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया