होम / यूपी कांग्रेस का प्रभार प्रियंका गांधी से लिया जाएगा वापस, पार्टी में दिखेगा नया स्वरूप

यूपी कांग्रेस का प्रभार प्रियंका गांधी से लिया जाएगा वापस, पार्टी में दिखेगा नया स्वरूप

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : August 21, 2022, 11:03 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ , (UP Congress Incharge): यूपी कांग्रेस का प्रभार प्रियंका गांधी से वापस लिया जाएगा। इसे लेकर पार्टी की हाईकमान गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है। इससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी का नया स्वरूप दिखेगा। हालांकि प्रियंका गांधी को पार्टी के केंद्रीय ढांचे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की योजना बनाई जा रही है। अगले माह पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी पार्टी को नया स्वरूप देने की रणनीति बनाई गई है।

गत लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका को सौंपा गया था प्रभार

प्रियंका गांधी को गत लोकसभा चुनाव के पहले यूपी का प्रभार सौंपा गया था। गांधी परिवार के किसी सदस्य को पहली बार एक राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके पीछे यह सोच थी कि प्रियंका गांधी की सक्रिय उपस्थिति से यूपी में पार्टी की स्थिति काफी बदल जाएगी और इसका प्रत्यक्ष लाभ चुनाव में मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का कारण प्रियंका गांधी को कम समय मिलना बताया गया। लेकिन, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से और खराब हो गया।

ऐतिहासिक हार के बाद स्थानीय कांग्रेसियों में फैला असंतोष भी आया सामने

कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद प्रियंका की टीम को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों में फैला असंतोष भी सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान का मानना है कि विभिन्न कारणों से देश के तमाम दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी यह दौर उसके अनुकूल नहीं है।

प्रियंका जैसी नेता को किसी एक राज्य तक सीमित करना नहीं होगा सही

ऐसे में प्रियंका गांधी जैसी नेता को किसी एक राज्य तक सीमित करना सही नहीं होगा। इस मामले में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि अब अगर यूपी में पार्टी को खड़ा करना है तो प्रदेश कांगे्रस कमेटी को संतुलित स्वरूप में लाना ही होगा। इसके लिए अनुभवी लोगों के साथ ऊजार्वान युवाओं को सामने लाना होगा। तभी पार्टी का कायाकल्प हो पाएगा।

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.