India News (इंडिया न्यूज), UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में देर रात 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यूपी में अयोध्या समेत 5 जिलों के डीएम बदले गए हैं। आईएएस चंद्र विजय सिंह को अब डीएम अयोध्या की जिम्मेदारी मिली है। इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम औरैया का कार्यभार संभालेंगे और बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र बनाया गया है। इसके साथ दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं की जिम्मेदारी दी गई है।नितीश कुमार को एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी मिली है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

  • निशी श्रीवास्तव (प्रतीक्षारत)- जिलाधिकारी, बदायूं।
  • मनोज कुमार (जिलाधिकारी, बदायूं)- सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।
  • दिव्या मित्तल, (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ)- जिलाधिकारी, देवरिया।
  • अखंड प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, देवरिया)- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ।
  • चंद्र विजय सिंह (जिलाधिकारी, सोनभद्र)- जिलाधिकारी, अयोध्या।

  • नीतीश कुमार (जिलाधिकारी, अयोध्या)- प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा।
  • बद्री नाथ सिंह (विशेष सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश)- जिलाधिकारी, सोनभद्र।
  • इंद्र मणि त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ)- जिलाधिकारी, औरैया।
  • नेहा प्रकाश (जिलाधिकारी, औरैया)- निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश।
  • प्रथमेश कुमार (विशेष सचिव, माननीय मुख्य मंत्री, यूपी सरकार एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी) – उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ।
  • देवीशरण उपाध्याय (सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज) – प्रतीक्षारत।

PM Modi Mumbai Visit: ‘पिछले 3-4 सालों में पैदा हुए करोड़ों नए रोजगार’, बेरोजगारी पर पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला -IndiaNews

10 आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर

इससे पहले शनिवार (13 जुलाई) को यूपी में 10 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें अभिषेक एसपी बिजनौर, नीरज कुमार जादौन एसपी हरदोई, इराज राजा एसपी गाजीपुर और रामसेवक गौतम को एसपी शामली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दुर्गेश कुमार को एसपी जालौन और राजेश कुमार सिंह को डीसीपी कानपुर की जिम्मेदारी मिली है। श्याम नारायण सिंह एसपी एटा, गौरव बंसल डीसीपी वाराणसी, केशव चंद्र गोस्वामी एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ और ओमवीर सिंह लखनऊ डीसीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leopard Attack: UP के बहराइच में तेंदुए का हमला, 14 वर्षीय किशोर की मौत -IndiaNews