US President Joe Biden Warns Russia: नाटो की सीमा एक इंच भी क्रॉस करने की न सोचे रूस, बेहद खराब होंगे परिणाम

US President Joe Biden Warns

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन:

US President Joe Biden Warns रूस-यूक्रेन में एक महीने से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने एक बार फिर रूस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि रूस ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के क्षेत्र में घुसने की हिमाकत की तो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसे इसका बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस नाटो की सीमा में एक इंच भी घुसने की सोचे भी नहीं। अगर ऐसा किया तो इसके बहुत खराब नतीजे उसे भुगतने पड़ेंगे। बता दें कि आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 32वां दिन है और दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार दी सख्त चेतावनी

नाटो की मीटिंग (nato meeting) के बाद बाइडेन (biden) का यह बयान सामने आया है। बता दें कि यह पहली बार है जब बाइडेन ने रूस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। एक तरह से यूक्रेन संघर्ष के बीच रूस के लिए यह एक दिशानिर्देश है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि नाटो एकजुट है और रूसी सेना यूक्रेन तक ही सीमित रहे। नाटो को कतई तोड़ा नहीं जा सकता है। विदेश मामलों के विशेषज्ञ प्रो हर्ष वी पंत के अनुसार नाटो की मीटिंग के बाद बाइडेन का यह बयान नाटो सदस्य देशों की चिंता को दूर करने के लिए जारी किया गया है।

Also Read : Russia Ukraine Nuclear Attack Plan : जानें, रूस के परमाणु बमों को, जिससे दुनिया को है खतरा

बयान से लगता है आरपार के मूड में हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन

विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत ने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) यूक्रेन में आरपार की जंग के मूड में दिख रहे हैं। वह कह चुके हैं कि इस रूस-यूक्रेन जंग में जो भी शामिल होगा उसे रूसी मिसाइलों से दो-चार होना पड़ेगा। पुतिन के ऐसा कहने से साफ था कि यह जंग यूक्रेन व रूस के बीच है और इसमें नाटो व अमेरिका को आने की जरूरत नहीं है। इसी आधार पर अमेरिका ने भी चीन को चेताया था कि यदि अगर उसने यूक्रेन मामले में रूस की मदद की तो उसके टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।

US President Joe Biden Warns Russia

READ ALSO: Russia Ukraine War 31st Day Live Update: रूस ने समुद्र में उतारी परमाणु पनडुब्बियां, बढ़ा न्यूक्लियर वॉर का खतरा

Connect With Us : Twitter Facebook

Vir Singh

Recent Posts

इंडस्ट्रियल कॉपरेशन, टूरिज्म एंड वोकेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करेंगे UP और जापान का यामानाशी प्रान्त

India News (इंडिया न्यूज),CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने…

26 minutes ago

युवाओं के लिए दिल्ली BJP का बड़ा दांव,10 हजार लोगों को नौकरी देने का है संकल्प

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले BJP युवाओं को आकर्षित करने…

52 minutes ago

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान,’दिल्लीवालों का हक नहीं छीनने देंगे’

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रोहिंग्या का मुद्दा…

1 hour ago

अनैतिक संबंधों का विरोध पड़ा भारी, पड़ोसी ने मजदूर को रॉड से उतारा मौत के घाट

India News (इंडिया न्यूज),Lucknow: मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का…

2 hours ago

Jaya Prada के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

India News (इंडिया न्यूज),UP News: बॉलीवुड अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा की मुश्किलें…

2 hours ago

क्रिसमस की धूम: चर्चों में सजावट पूरी, बाजारों में उमड़ी रौनक

चर्चों में गूंजे क्रिसमस कैरल्स India News (इंडिया न्यूज),Delhi: प्रभु यीशु के जन्म दिवस की…

2 hours ago