India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand: केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर भारी हिमस्खलन हुआ। इस घटना में जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। केदारनाथ धाम के पीछे स्थित पहाड़ पर रविवार सुबह करीब 5 बजे हिमस्खलन हुआ।
जान-माल का कोई नुकसान नहीं
रुद्रप्रयाग की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाने ने एएनआई को बताया, “आज सुबह करीब 5 बजे केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हुआ। इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।”
Army Chief: इतिहास में पहली बार दो क्लासमेट के हाथों में जल और थल सेना की कमान
ऑरेंज अलर्ट जारी
इस बीच, पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, उधम सिंह नगर और चंपावत सहित उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे पहले जून में केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई थी, 6 जून तक यह संख्या 7 लाख से अधिक हो गई थी।