India News, (इंडिया न्यूज), Vijayakanth Death: अभिनेता से नेता बने विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। वे कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनकी मौत के बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कौन थे विजयकांत
बता दें कि विजयकांत का अपने जीवन की शुरुआत फिल्मी करियर से की। लोगों की नजर में विजयकांत का फिल्मों का सफर काफी रोमांचक और कामयाबी भरा रहा है। उन्होंने अपने जीवन में 154 फिल्मों में काम किया है। जिसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।
कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर?
उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक करियर तब चरम पर था जब वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।
ये भी पढ़ें-