India News (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक (Paris Oympic 2024) की रेस से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कल ही उस खिलाड़ी को हराकर जीत हासिल की थी, जिसे अच्छे-अच्छे नहीं हरा पा रहे थे। फाइनल वाले दिन उन्हें 100 ग्राम से ज्यादा ओवरवेट बताकर डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे देश का दिल टूट गया है। कई लोगों मे इसे साजिश भी करार दे दिया है। इसके बाद कई राजनीतिक हस्तियों ने इसे भारत का अपमान बताते हुए पीएम मोदी (PM Modi) से बड़ी मांग कर डाली है।
विनेश फोगाट के बाहर होने की खबरों के बाद कई लोग साजिश की आशंका जाहिर कर रहे हैं। इस पर रिएक्शन देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘विनेश का नही देश का अपमान है, विनेश पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे’।
Vinesh Phogat Hospitalised: बेहोश हुईं विनेश फोगाट, अस्पताल में भर्ती
संजय सिंह के अलावा कांग्रेस सांसद बलवंत वानखेड़े का कहना है कि ‘विनेश फोगाट का अयोग्य होनe साजिश है, अगर जीत कर आती तो लोगों को अभिनंदन करना पड़ता’। NCP-SCP नेता जयंत पाटिल ने कहा ‘अगर मोदी जी रशिया और यूक्रेन का वॉर रोक सकते है तो वो यह disqualification भी रोक सकते है… तो में कहना चाहता ही की मोदी साहब इसमें ध्यान दे’।
Vinesh Phogat से पहले इस खिलाड़ी के साथ भी हुई नाइंसाफी, खूबसूरती बनी बदकिस्मती