India News (इंडिया न्यूज़), Viral News: सोशल मीडिया पर रोज कुछ ना कुछ ट्रेंड करता है। इस बारी “यहां क्लिक करें” ट्रेंड कर रहा है। हजारों यूजर सादे सफेद बैकग्राउंज के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं जिस पर काले रंग से लिखा है “यहां क्लिक करें”। फोटो में निचले बाएँ कोने की ओर इशारा करते हुए एक नीचे तीर भी है, जहाँ आपको ALT टेक्स्ट लिखा मिलेगा। हालाँकि, यह क्लिक करने के लिए कोई लिंक नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
इस ट्रेंड में शामिल होने वाली मुंबई पुलिस है। मजाकिया सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर, मुंबई पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, “यहां क्लिक करें”। मुंबई पुलिस ने इसके साथ एक कैप्शन जोड़ा है कि यह संदिग्ध लिंक था, क्लिक नहीं करना था।
यूजर्स ने पुलिस का किया धन्यवाद
पोस्ट किए जाने के बाद से, इसे एक्स पर 92,000 से अधिक बार देखा गया और हजारों कमेंट्स आये। एक यूजर ने लिखा, ‘थैंक यू मुंबई पुलिस।’ एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “सतर्क रहना नागरिकों की जिम्मेदारी है, लेकिन इन घोटालेबाजों को पकड़ना और उनका भंडाफोड़ करना मुंबईपुलिस की जिम्मेदारी है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि इन घोटालेबाजों पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र के बढ़ते डिजिटलीकरण के लिए खतरा हैं।”