India News (इंडिया न्यूज़), Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसके बारे में जानकर लोग सोचेंगे कि देश में क्या-क्या हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें 70 वर्षीय व्यक्ति मोहम्मद अनवर को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना 3 सितंबर की है। जब ये लड़की किराना दुकान में घरेलू सामान खरीदने गई थी। तभी इस दुकान के मालिक मोहम्मद अनवर ने उस लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है।
उत्तरप्रदेश पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद छेड़छाड़ के आरोप में मोहम्मद अनवर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की आदिवासी पृष्ठभूमि होने के कारण आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और SC/ST अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।
नशे के हालत में दरिंदा बना औलाद! शराब पीकर मां के साथ किया दुष्कर्म, क्या है पूरा मामला?
कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद राष्ट्रपति ने की थी सख्त टिपण्णी
देश भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सख्त टिपण्णी की थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही अपराधों को लेकर काफी व्यथित हैं। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता हैं। राष्ट्र्पति ने आगे कहा कि जब कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं।
क्या कहता है NCRB का डाटा?
केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में सालभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज होते हैं। इनमें रेप, छेड़छाड़, दहेज हत्या, किडनैपिंग, ट्रैफिकिंग और एसिड अटैक जैसे अपराध शामिल हैं।
महाराष्ट्र में अपराधियों के निकले पर, 18 वर्षीय युवती के घर में घुस कर एसिड अटैक