By-Elections in Six States: विधानसभा उपचुनाव के लिए देश की 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय दलो के लिए ये उपचुनाव टेस्ट है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिये अपना दबदबा कायम रखने की बड़ी चुनौती है। केवल महाराष्ट्र छोड़कर विधानसभा की सभी सीटों पर भाजपा का स्थानीय पार्टियों से सीधा मुकाबला है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सिर्फ एक सीट गोला गोकर्णनाथ पर उपचुनाव हो रहा है। ये सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के चलते खाली हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दिवगंत विधायक के 26 वर्षीय बेटे अमन गिरी को उम्मीदवार बनाया है। अमन गिरी का मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के विनय तिवारी के साथ है।

6 राज्यों की 7 सीटों पर हो रहे मतदान

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट

बिहार की मोकामा और गोपालगंज सीट

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट

ओडिशा की धामनगर सीट

हरियाणा की आदमपुर सीट

तेलंगाना की मुनुगोडे सीट

मोकामा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही भाजपा

बीजेपी मोकामा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही है। वह इस सीट को पूर्व के चुनाव में अपने सहयोगियों के लिए छोड़ती थी। राजद और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने इस सीट पर बाहुबलियों की पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि बीतेजी ने मोकामा में सोनम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। जो कि स्थानीय बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। इसके साथ ही अनंत सिंह का विरोध भी करती हैं। वहीं इस सीट से राजद ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Also Read: राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करने वालों को चेताया, कहा- राजनीतिक हिंसा का करेंगे सामना