होम / Weather 15th March Update : मुंबई में लू का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ेगा तापमान

Weather 15th March Update : मुंबई में लू का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ेगा तापमान

Vir Singh • LAST UPDATED : March 15, 2022, 10:09 am IST

Weather 15th March Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather 15th March Update देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोगों को अभी से गर्मी परेशान करने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और कल मुंबईवासियों को लू के थपेड़ों से दो-चार होना पड़ सकता है। गुजरात और राजस्थान में अब भी चक्रवात बना हुआ है और वहां पारा काफी बढ़ा है। इस कारण गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक व गुजरात के कई इलाकों में भी आईएमडी ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में भी इसी हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

जानिए मुंबई के किन इलाकों के लिए येलो व आरेंज अलर्ट

आईएमडी ने आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, पालघर, और रायगड के लिए गर्म हवाओं को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सिंधुदुर्ग व रत्नागिरी जिलों के लिए में येलो अलर्ट किया गया है। लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ ही किसी भी समय लू (heat wave) बढ़ सकती है।

दिल्ली में 33 डिग्री पहुंचा तापमान, और बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कल और परसों तक इसके और बढ़ने का अनुमान है। कल राजधानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 37 से 94 फीसदी बना है। आज आसमान साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है।

Also Read : IMD Weather Forecast अगले 24 घंटों के दौरान देश में किन स्थानों पर होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

तमिलनाडू, केरल, ओडिशा में भीषण गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन में तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में तेज गर्मी पड़ने वाली है। इन राज्यों में तापमान 38 डिग्री से भी ज्यादा हो सकता है। 16 और 17 मार्च को राजस्था व ओडिशा में तेज लू चलने की संभावना है।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.