India News

Weather Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

Weather Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला-बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो रही है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का सितम दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सहित हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी जारी है, जिसकी वजह से देश के अन्य इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है और तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक

आपको बता दें कि अब भी देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहने और दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वही अगर मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में आज यानी मंगलवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर और हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और बढ़ेगी। बिहार और यूपी में बीते दो दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है और सुबह-शाम लोगों को ठिठुरन का एहसास होने लगा है।

जानें आज कहां होगी बारिश

बता दें कि मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, 15 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कर्नाटक में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। पंजाब उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Also Read: Mizoram Stone Quarry Collapsed: खदान ढहने से 8 मजदूरों की मौत, 4 लापता, बचाव अभियान जारी

Akanksha Gupta

Recent Posts

प्राकृतिक खेती से गंगा को प्रदूषणमुक्त बना रही योगी सरकार, 27 जनपदों में रसायनमुक्त खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

India News (इंडिया न्यूज)Natural Farming in UP: भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने…

52 seconds ago

अपने सिपहसालार की हत्या के बाद बौखलाए पुतिन, यूक्रेन को दे डाली अंतिम चेतावनी, सुनकर थर-थर कांपने लगे जेलेंस्की

Russia Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव…

5 minutes ago

भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने BJP को घेरा, बोले- भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

  India News (इंडिया न्यूज) himchal news: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय…

20 minutes ago

बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर ने तैयार किया महाकुंभ का पॉवर सेंटर, मेले के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे टॉप 20 अफसर

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में इस बार सुंदरता और सुरक्षा का अद्भुत संगम…

20 minutes ago

शिक्षा को लेकर योगी सरकार की बड़ी पहल, ‘विद्या कुंभ’ के नाम से खोले स्‍कूल

India News (इंडिया न्यूज),Mahakumbh 2025: शुरू होने जा रहे संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025…

35 minutes ago