होम / Weather Delhi Update कोहरे के आगोश में दिल्ली, पड़ रही कड़ाके की ठंड

Weather Delhi Update कोहरे के आगोश में दिल्ली, पड़ रही कड़ाके की ठंड

Vir Singh • LAST UPDATED : January 12, 2022, 8:52 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Delhi Update पहाड़ी राज्यों में दो दिन से भारी बर्फबारी तो फिलहाल बंद है लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर ने अब लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। दिल्ली में आज सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। इसकी मुख्य वजह तापमान में गिरावट के कारण नमी का स्तर बढ़ना है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके कारण दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Also Read : Weather India Current Report देश के मध्य व आसपास के इलाकों में 14 तक बारिश

वायु गुणवत्ता पहले से खराब हुई (Weather Delhi Update)

दिल्ली में जैसे ही मौसम साफ होने लगा वायु गुणवत्ता का स्तर भी खराब होने लग गया है। बारिश जब हो रही थी तो उन दिनों यहां की हवा संतोषजनक श्रेणी में थी। इसके बाद आज सुबह यहां का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया।

एनजीओ सफर ने यह जानकारी दी है। कल धूप खिली पर बफीर्ली हवाएं चलने के कारण तपिश न के बराकर थी। सुबह और शाम कंपकपी बढ़ रही है। गर्म कपड़ों के साथ ही लोग अलाव सेक रहे हैं।

नमी का लेवल 61 से 100 फीसदी रहा (Weather Delhi Update)

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हवा में नमी का लेवल 61 से 100 फीसदी दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कल दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुबह आठ बजे 228 दर्ज की गई। गुरुग्राम का 193 और गाजियाबाद का 185 एक्यूआई रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई 209, ग्रेटर नोएडा का 194 और नोएडा का 196 दर्ज किया गया।

जानिए आज कैसा रहेगा मौसम (Weather Delhi Update)

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रहने के आसार हैं। वीकेंड अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। (Weather Delhi Update)

Also Read : Weather Fog दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह रहा घना कोहरा

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.