भारत देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन बर्बाद हो गया है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश से लोग बेहद परेशान है। बारिश से नर्मदा नदी फिर उफान पर है मुंबई के साथ-साथ कई इलाकों में हो रही बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गई है। आज महाराष्ट्र के कई हिस्सों तेज बारिश होगी। कोंकण और गोवा में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश।

महाराष्ट्र में मुंबई के साथ-साथ कई हिस्सों में बारिश से लोग बेहाल हैं। पिछले 12 घंटों में मुंबई में 35 मिमी से अधिक बारिश हुई है। शहर में 37.71 मिमी, पूर्व उपनगर में 43.38 मिमी, पश्चिम उपनगर में 36.88 मिली बारिश हुई है।मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में पिछले 3 दिनों से येलो अलर्ट लगा हुआ है। पिछले दो दिन हल्की हल्की बारिश देखी गई। महाराष्ट्र में पालघर, मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, अहमदनगर, औरंगाबाद, बीड, परभणी, नांदेड़ और हिंगोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढे़ 56 Inch Thaali: पीएम के जन्मदिन पर ’56 इंच की मोदी जी’ थाली लॉन्च करेगा दिल्ली का रेस्टोरेंट