होम / Weather Today 9th April Update: राजस्थान में तापमान 45 पार, रेड अलर्ट जारी, यूपी, हरियाणा, झारखंड में 44 पार

Weather Today 9th April Update: राजस्थान में तापमान 45 पार, रेड अलर्ट जारी, यूपी, हरियाणा, झारखंड में 44 पार

Vir Singh • LAST UPDATED : April 9, 2022, 10:48 am IST

Weather Today 9th April Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Today 9th April Update भारतीय मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार देश के कई राज्यों में मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। हरियाणा, यूपी, और बिहार व झारखंड में तापमान ने 44 का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं राजस्थान के अलवर में कल तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत (north india) के अधिकतर राज्यों मेें लगातार हीट वेव (heat wave) चल रही हैं। दोपहर में तपती धूप में अभी से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात अक्सर मई-जून में होते हैं। इस बार पहाड़ों में भी अभी से गर्मी पड़ रही है। तीन दिन तक लू से राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी (IMD) ने बिहार, यूपी, हरियाणा और झारखंड में अलग-अलग जगह लू का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में रेड अलर्ट, 47 पार कर सकता है पारा

राजस्थान का अलवर 45.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म बताया गया है। राज्य में में पाकिस्तान से आ रही शुष्क व गर्म हवाओं ने गर्मी बढ़ाई है और अगले तीन दिन तक रेड अलर्ट की स्थिति का अलर्ट जारी किया गया है। बनेगी। तापमान 47 डिग्री के पार होगा। मध्य प्रदेश के राजगढ़ व नर्मदापुरम जिलों में पारा 45 डिग्री को छू गया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में 15 अप्रैल तक लू चलना जारी रहेगी।

यूपी के आगरा में सीजन का सबर्स गर्म दिन, पारा 44 डिग्री

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के आगरा में सीजन का कल सबसे गर्म दिन रहा। शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा जो इस सीजन का सबसे अधिक है। प्रदेश में इंसान के साथ ही पशु-पक्षियों का भी गर्मी के कारण जीवन दुश्वार हो गया है। बाजार व सड़कें ग्यारह बजे के बाद ही सूनी पड़ जा रही हैं। 29 मार्च से लेकर राज्य में अब तक लगातार लू चल रही है। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। 12 तक अप्रैल मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में गर्मी का रेड व आरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज व के लिए आरेंज अलर्ट, जबकि 11 और 12 अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के लगभग सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री जयादा चल रहा है और यह और बढ़ने का अनुमान है। कुछ दिन में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन भी हो सकता है।

Weather Today 9th April Update

Also Read : April 8 2022 Weather Update : कई राज्यों में अगले पांच दिनों में ”लू” चलने की आशंका, अलर्ट जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.