होम / Weather Update : देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान गिरने का अनुमान, बढ़ेगी ठंड

Weather Update : देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान गिरने का अनुमान, बढ़ेगी ठंड

Vir Singh • LAST UPDATED : December 1, 2022, 10:50 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Weather Today Update): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कुछ जगह धुंध छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी में तापमान और गिर सकता है। हवा में प्रदूषण का स्तर भी और बिगड़ने के आसार हैं। सिस्टम आफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में एक्यूआई 335 श्रेणी में है जो बहुत खराब श्रेणी है।

हिमाचल में शनिवार के बाद बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक मौसम साफ रहने की संभावना है और उसके बाद राज्य में बारिश होने का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक कि पिछले कुछ वर्ष में नवंबर में राज्य में बहुत कम बारिश दर्ज की जा रही है। ऊपरी क्षेत्रों में जरूर बारिश व बर्फबारी हुई, लेकिन प्रदेश के अन्य इलाको में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिसका असर फसल पर दिखा रहा है।

पूर्वी लहर के चलते दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राज्यों में मध्यम व भारी बारिश का अनुमान है। विभाग का कहना है कि पूर्वी लहर के चलते अगले चार से पांच दिन में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व लक्षद्वीप में छिटपुट से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

उत्तराखंड में दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। राज्य के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में ज्यादातर जगह हल्के से गहरा कोहरा व धुंध के साथ पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 15.1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा अंतर रहने का अनुमान है।

बिहार में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो कई जगह आंशिक गिरावट की स्थिति है। कल प्रदेश के सात जिलों के न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया था। पटना सहित राज्य के 14 जिलों के न्यूनतम तापमान में आज बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पछुआ की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का फिलहाल क्रम जारी रहेगा। तीन दिन तक तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें – श्रद्धा हत्याकांड: नार्को टेस्ट के लिए आफताब पंहुचा अस्पताल

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT