India News, (इंडिया न्यूज), Weather Update: दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण फिर एक बार ठंड बढ़ गई है। सुबह हल्की धूप निकली जिससे दिन में गर्मी का अहसास का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज हवाएं चलने और हल्के कोहरे का अनुमान लगाया गया था। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अब ठंड कम होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, मौसम विभाग का मानना है कि कल यानि बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य इलाकों की तुलना में सबसे कम ठंड थी।
राज्यों के मौसम का हाल
अब तक दो पश्चिमी विक्षोभ देश को प्रभावित कर चुके हैं। आईएमडी के मुताबिक 14 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है। ठंड ने अब धीरे धीरे अपना असर दिखाना कम कर दिया है। राज्यों में सर्द हवा ने दस्तक लें ली है। बता दे कि सुबह- शाम सर्द की हवा चलती है। कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
पहाड़ी इलाकों में भी हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है और ठंड लौट सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
ये भी पढ़ें-