होम / Weather Update: दिल्ली-NCR में शीतलहर और कोहरे का कहर, बिहार, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

Weather Update: दिल्ली-NCR में शीतलहर और कोहरे का कहर, बिहार, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

Reepu kumari • LAST UPDATED : January 12, 2024, 1:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: पीछले कुछ दिनों से दिल्ली- NCR में धूप निकल रही है। जिसकी वजह से लोगों को दोपहर के समय ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं सुबह के वक्त शीतलहर लोगों को दोहरा कंबल लेने को मजबूर कर रही है। बीते बुधवार को भी कड़ाके की ठंड देशभर में जारी रही। दिल्ली के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रही। यह अलग बात है कि धूप निकलने से दिल्लीवासियों को कुछ राहत भी महसूस हुई। उधर, एनसीआर के इलाकों में वायुमंडल की ऊपरी सतह पर बनी कोहरे की परत अब छंटने लगी है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि दिल्लीवासी करीब दस दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक कोहरे की घनी चादर फैली हुई है। इसके चलते कई जगहों पर दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली में शीतलहर

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली सफदरजंग हवाईअड्डा आज सुबह 0730 बजे IST पर बहुत घने कोहरे की स्थिति में दृश्यता 200 दर्ज कर रहा है, जैसा कि संलग्न आंकड़े में दिखाया गया है। अगले 2 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

 

दिल्ली (पालम) हवाईअड्डा आज सुबह 0730 बजे IST पर बहुत घने कोहरे की स्थिति में 0 दृश्यता की सूचना दे रहा है, जैसा कि संलग्न आंकड़े में दिखाया गया है, अगले 2 घंटों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है।’

हवाई अड्डा क्षेत्र

दिल्ली में छाया घना कोहरा; शून्य दृश्यता से जूझ रहा हवाई अड्डा क्षेत्र

 

धूप क्यों है दूर

विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे की यह परत सतह से ऊपर उठी हुई थी। इससे दृश्यता के स्तर पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ रहा था लेकिन वायुमंडल की ऊपरी परत में मौजूद कोहरे की परत के कारण सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच पा रही थी।

ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को इस स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ। दिन में करीब 11 बजे धूप निकली और तापमान एक दिन पहले की तुलना में थोड़ा बढ़ गया।

पिछले दिनों तापमान क्या था?

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 94 से 67 फीसदी तक रहा।

दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 12।1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पालम का अधिकतम तापमान 12।7 डिग्री सेल्सियस और नरेला का 13।7 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज बढ़ेगा तापमान 

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी हवा की गति 15 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वायुमंडल की ऊपरी सतह पर बनी कोहरे की परत हटने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और छह डिग्री रह सकता है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.