India News (इंडिया न्यूज़), Weather Today Update, नई दिल्ली: दिल्ली-NCR, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है। जिस कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। जिस कारण लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बीते दिन बारिश हुई। जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के मुताबिक, चक्रवर्ती तूफान ‘बिपरजॉय’ के असर के कारण बारिश हो रही है।
राजधानी दिल्ली में बीते दिन शुक्रवार से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। IMD के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों तक राजधानी में बारिश की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में अभी भी हीटवेव का कहर जारी रहेगा।वहीं उत्तर और पूर्वी भारत का अधिकांश हिस्सा आने वाले 5 दिनों तक लू की चपेट में रहेगा।
इसके अलावा बिहार और झारखंड भी भीषण गर्मी की चपेट में है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में बलिया में भीषण गर्मी के कारण करीब 34 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मृतक 60 साल से ज्यादा उम्र के थे। इसके साथ ही अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। ऐसे में गर्मी बढ़ने के कारण उनकी मौत हो गई।
राजस्थान, गुजरात, मेघालय और असम में बादल गरजने के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, कोंकण तट, अंडमान-निकोबार, केरल और लक्षद्वीप में गरज के हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में छिटपुट बारिश की आशंका है।
Also Read: दरगाह के अवैध निर्माण पर जूनागढ़ में भारी बवाल, पुलिस चौकी पर भीड़ ने किया हमला, पथराव और आगजनी
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.