India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत की ओर चलें तो मौसम करवट ले रहा है। कई ऐसे भी राज्य हैं जहां सुबह और रात में ठंड का एहसास रहा है। वहीं दिन में इतनी सर्दी महसूस नहीं की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों में असम, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। बात करें आज यानि 26 नवंबर की तो पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार हैं। चलिए जान लेते हैं आज का मौसम का हाल।
अनुमान है कि उत्तराखंड में 27 नवंबर यानि सोमवार से उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले क्षेत्रों में वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना हैं। मौसम विज्ञान के अनुसार रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहने वाला है। जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। कल यानि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होगी। साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उत्तर-पश्चिम भारत के जो मैदानी इलाके हैं जहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्सर काले बादल छाए रह सकते हैं। आज 26 नवंबर के बाद आपको उत्तर भारत में बादल छाए हुए नजर आ सकते हैं। इससे तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर से कोहरा देखने को मिल रहा। कोहरे ने विजिबिलिटी को कम कर दिया है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में 27 नवंबर से दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद है। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। ये बारिश ही ठंड को बढ़ाएगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। यानि हल्की से मध्यम बारिश यहां हो सकती है।
वहीं ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश होने की संभव है। आज 26 नवंबर को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। गुजरात की ओर से चले तो यहां आगामी दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.