होम / मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना, आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना, आज इन राज्यों में बारिश के आसार

Vir Singh • LAST UPDATED : June 2, 2022, 9:30 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Weather Update) : मौसम विभाग के अनुसार आज देश के पूर्वोत्तर व दक्षिण राज्यों और तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी के साथ मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने का अनुमान है। कई राज्यों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में हल्की से मध्यय व भारी बारिश का अलर्ट

स्काईमेट वेदर का कहना है कि केरल के कुछ इलाकों के अलावा आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी इलाकों, लक्षद्वीप, असम, अरुणाचल, मेघायल, दक्षिण तटीय कर्नाटक, मणिपुर और नागालैंड में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

सिक्किम मेें एक या दो जगह हल्की से मध्यम बारिश व भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा व मराठवाड़ा, कोंकण, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर व गंगीय पश्चिम बंगाल कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो होने के आसार हैं।

बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 14 जिलों में बारिश के साथ आंधी का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। प्रदेश मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों प्रदेश के उत्तरी भागों के ज्यादा इलाको में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।

यूपी, उत्तराखंड व हिमाचल में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। धूप होने सक तापमान में बढ़ेगा। राज्य में कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है, वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ सकता है।

पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। देहरादून में 5 दिन तक आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में का अधिकतर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Weather Update: IMD ने दी खुशखबरी, उत्‍तराखंड समेत इन राज्‍यों में होगी बारिश

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us:-  Twitter Facebook

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.