होम / Weather Update: उत्तर भारत में अभी ठंड-कोहरे से नही मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट

Weather Update: उत्तर भारत में अभी ठंड-कोहरे से नही मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : January 19, 2024, 6:27 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में लोगों को अगले चार दिनों तक शीत लहर पड़ने आशंका जताई है। सरकारी विभाग ने उत्तर भारत के कई विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे और ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति की भविष्यवाणी की है। जिसमे उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों के कुछ हिस्से कम से कम अगले दो दिनों तक घने कोहरे से पड़ेंगे। इन राज्यों में घने कोहरे के कारण ट्रेन यात्रा सहित परिवहन में बाधा आने की भी आशंका जताई है।

गंभीर शीतलहर का अलर्ट जारी

गौरतलब है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण पिछले कई दिनों से ट्रेनों की देरी हो रही है। यहां घने कोहरे के बारे में आईएमडी ने अपडेट दिया है। उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार 18 और 19 जनवरी, 2024 को इन राज्यों के कुछ हिस्सों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश 18-22 जनवरी 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ 18 और 19 जनवरी, 2024 को कई हिस्सों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। 20 जनवरी, 2024 को कुछ हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी रहेगी। पंजाब 18-19 जनवरी, 2024 को कई हिस्सों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (50 मीटर तक दिखेगा) होने की संभावना है।

गंभीर कोल्ड डे

कोल्ड डे के बारे में आईएमडी की अपडेट और अलर्ट का जानकारी दिया गया है जिसमे हरियाणा और चंडीगढ़ 18 और 19 जनवरी, 2024 को कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन तक की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान 18 जनवरी को कुछ हिस्सों में और 19 जनवरी, 2024 को अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन तक की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश 18-21 जनवरी, 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन तक की संभावना है। उत्तराखंड 18 और 19 जनवरी, 2024 को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस तक की संभावना है।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT