India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: देशभर में ठंड का सीतम जारी है। आज यानि 14 जनवरी को घने कोहरे के साथ शीतलहर अपना असर दिखाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले अगले 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मध्य और पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। राजस्थान में आज गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। वहीं14 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
आईएमडी ने चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है और पिछले 24 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाए हुए हैं। साथ ही सुबह के समय शीतलहर चल रही है।
दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकोर्ड
दिल्ली में शनिवार को इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। IMD की मानें तो सुबह का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। लोधी रोड इलाके में पारा और भी नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी के साथ आज सुबह से ही पूरे दिल्ली – NCR में घना कोहरा छाए हुए जिसकी वजह से वीजीबलिटी जीरो हो गई है। इसलिए अगर आप सुबह- घर से बाहर निकल रहे हैं। तो ध्यान से गाड़ी चलाएं। दिल्ली में शीत लहर की स्थिति जारी है, राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की एक पतली परत छाई हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और घना कोहरा जारी है।
ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से भीषण शीतलहर की चपेट में रहे। मौजूदा शीत लहर की स्थिति के कारण, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था वहीं आज रविवार के लिए क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 16 जनवरी तक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है।
कई राज्यों में घना कोहरा
उत्तर भारत में 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 14 जनवरी को बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, इसके बाद भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।14 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है। असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 जनवरी तक घना कोहरा छा सकता है।
उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड ठंड
आज यूपी में गाजियाबाद में घना कोहरा छाया हुआ है, जिस वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई।
मथुरा, उत्तर प्रदेश: वृन्दावन से छटीकरा मार्ग पर शीतलहर और घना कोहरा जारी है।
Also Read:-