India News (इंडिया न्यूज), Weather Update Today: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज का वेदर अपडेट जारी कर दिया है। शुरू करते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जहां मौसम बहुत जल्द ही करवट लेने वाला है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम अपना रंग दिखाएगा। इसके पीछे की वजह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का आना बताया जा रहा है। इसका असर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर दिख सकता है। खबर एजेंसी एएनआई को आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने जानकारी दी की ”मौजूदा वक्त में हमारे पास एक बहुत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हम 24-25 नवंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में मौसम के बदलने की उम्मीद कर सकते हैं।”
बादलों की आवाजाही
उत्तर-पश्चिम भारत के जो मैदानी इलाके हैं वहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्सर काले बादल छाए रह सकते हैं। कल यानी 23 नवंबर के बाद आपको उत्तर भारत में बादल छाए हुए नजर आ सकते हैं। इससे तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उसके अगले दिन यानि 24 नवंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। डॉ. सोमा सेना की मानें तो उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना।
पहाड़ों पर बर्फबारी
बात करें पहाड़ों राज्यों की तो वहां पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में आ जाएं तो 24 से 27 नवंबर के दौरान बादलों की आवाजाही आप देख पाएंगे। पहाड़ों पर बर्फ की चादर बनी हुई है। बर्फबारी हो रही है। जिससे मौसम और नजारा दोनों ही सुहाने हो गए हैं।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। यानि हल्की से मध्यम बारिश यहां हो सकती है।
वहीं ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश होने की संभव है। कल यानि 23 नवंबर को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। गुजरात की ओर से चलें तो यहां आगामी दिनों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-