India News (इंडिया न्यूज़) Weather Update Today, दिल्ली: राजधानी दिल्ली और उसे सटे एनसीआर के इलाकों में पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा था। लेकिन अब यहा मौसम ने करवट ली है, राजधानी में हुई बारिश के बाद यहां का मौसम सुहाना हो गया है। वहीं तापमान में भी करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा मेंबारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-NCR में फिर सताएगी गर्मी
आईएमडी के मुताबिक, राजधानी में एक बार फिर सूरज की तपिश बढ़ने लगेगी। तापमान करीब 39-40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम में ये बदलाव 27-28 अप्रैल से देखा जाएगा। बता दें कि दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में बीते दिनों बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई।
जानें कब कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजस्थान में फिर बारिश हो सकती है। वहीं, असम और उसके आसपास के राज्यों में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में भी अगले दो दिनों में बारिश होगी। उधर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: स्किन को बेदाग और ग्लोई बनाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चा दूध