Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ वैलेंटाइन डे यानी की 14 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय के इलाके को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण 14 से 17 फरवरी के दौरान बाल्टिस्तान, लद्दाख, कश्मीर, मुजफ्फराबाद और गिलगित में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश तक के उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में चल रही तेज हवा 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। IMD के अनुसार, देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान मौसम में कोई भी बदलाव होने की संभावना नहीं है।
देश में 5 दिनों तक शीतलहर की स्थिति
पूरे देश में अगले 5 दिनों के दौरान घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति न होने की संभावना है। IMD के बुलेटिन के अनुसार, कच्छ और सौराष्ट्र में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा (3.1°C से 5.1°C) दर्ज किया गया है। इसी तरह गोवा और कोंकण के साथ ही तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ है।
न्यूनतम तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अगले 3 दिनों के लिए 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। साथ ही पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई भी महत्वपूर्ण बदलाव न होने की संभावना है।
हिमालयी इलाके में हल्की बारिश की संभावना
वहीं पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही देश के बाकी हिस्सों में मौसम के सूखा रहने की आशंका है।
Also Read: राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा हुआ रद्द, प्लेन उतरने की नहीं मिली इजाजत