India News(इंडिया न्यूज),Abhinav Aroraअभिनव अरोड़ा नाम का एक बच्चा पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई उसका समर्थन कर रहा है तो कोई उसका कड़ा विरोध कर रहा है। यह बच्चा तब चर्चा में आया जब रामभद्राचार्य महाराज ने उसे अपने मंच से नीचे उतार दिया और बाद में उसे मूर्ख कह दिया। रामभद्राचार्य महाराज ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने ‘बाल संत’ के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा पर गुस्सा जाहिर किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतार दिया। इसके बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह मूर्ख है। उसका कहना है कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे। वह विनम्रता से बात करना भी नहीं जानता। क्या भगवान उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने उसे वृंदावन में भी खूब डांटा था।

मंच से उतारा

इससे पहले अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने मंच पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर भगवान राम का नाम भी लिया। इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को यह कहते हुए नीचे उतार दिया कि यह मेरी मर्यादा है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिनव अरोड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने अभिनव को लेकर अलग-अलग बातें कही हैं। इसी बीच खबर आई है कि अभिनव की मां ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें धमकाया जा रहा है।

मंच का उठाया फायदा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अभिनव अरोड़ा को तो सभी जानते हैं। अभिनव अरोड़ा के माता-पिता ने महाराज रामभद्राचार्य जी के मंच का फायदा उठाकर अपने बेटे को रील बनाने की कोशिश की लेकिन महाराज जी ने अपनी बुद्धि से उनकी चालाकी को भांप लिया और उन्हें मंच से उतार दिया। अब दुनिया उसे स्कूल भेजकर ही मानेगी।

मोहम्मद यूनुस का होगा शेख हसीना वाला हाल? Bangladesh ने छात्रों के साथ किया ये घिनौना काम…दुनिया भर में हो रही है चर्चा