India News (इंडिया न्यूज), Who is Bal Sant Abhinav Arora: महज दस साल का और धर्म-अध्यात्म का जानकार। ये हैं अभिनव अरोड़ा जो खुद को भगवान कृष्ण का भक्त बताते हैं। अभिनव अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पहले वो अपनी भक्ति और अब अपने से जुड़े विवादों के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें मूर्ख बालक कहा और मंच से उतरने का आदेश दिया। अभिनव रामभद्राचार्य के मंच पर भक्ति में नाच-गा रहे थे। तभी से उनका नाम चर्चा में है। इतना ही नहीं अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है।

कौन है अभिनव अरोड़ा?

10 साल के अभिनव अरोड़ा दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम तरुण राज अरोड़ा है। तरुण राज अरोड़ा एक व्यवसायी और TEDx वक्ता हैं। अभिनव का दावा है कि उन्होंने मात्र तीन साल की उम्र में आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया था। वह खुद को भगवान कृष्ण का बड़ा भाई बताते हैं। कई पॉडकास्ट में उन्होंने दावा किया कि वह भगवान कृष्ण को अपने छोटे भाई के रूप में पूजते हैं। अभिनव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जो अलग-अलग हिंदू त्योहारों के मौके पर बनाए जाते हैं। कभी अभिनव भगवान गणेश के दर्शन करते हुए आंसू बहा रहे होते हैं तो कभी कृष्ण जन्मस्थान पर नाचते हुए।

छोटी दीवाली को क्यों कहा जाता है नरक चतुर्दशी? श्रीकृष्ण और सत्यभामा से जुड़ी है इसकी पौराणिक कथा (indianews.in)

सोशल मीडिया पर कितनी है फैन फॉलोइंग

अभिनव अरोड़ा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब पर उनका अभिनव अरोड़ा ऑफिशियल नाम से चैनल है, जिसके 1.47 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर अभिनव को 9.5 लाख लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर भी उनके 2 लाख 29 हजार फॉलोअर्स हैं। अपने अलग-अलग वीडियो में अभिनव धर्म और आध्यात्म के बारे में बात करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अभिनव को भारत का सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता बताया है। कई लोग उन्हें प्यार से बाल संत और बलराम भी कहते हैं।

क्या अभिनव स्कूल जाता है?

अभिनव अरोड़ा से कई पॉडकास्ट में यह सवाल पूछा गया। हालांकि, उन्होंने अपने स्कूल का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि अगर वह अपने स्कूल का नाम बताएंगे तो स्कूल प्रबंधन और उनके सहपाठियों को परेशानी होगी। क्योंकि स्कूल का नाम जानने के बाद अभिनव के प्रशंसक वहां पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं, उनका दावा है कि भगवान कृष्ण उनके साथ पढ़ते हैं और दोनों अपना होमवर्क एक साथ करते हैं। लेकिन अभिनव ने यह जरूर कहा कि स्कूल में उनके सहपाठी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। इसकी वजह यह है कि वह सभी का अभिवादन राधे-राधे और जय श्री कृष्ण कहकर करते हैं।

धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना और चांदी? तो खरीद लें ये 7 चीजें, जो हर करोड़पति भी लाता है अपने घर (indianews.in)

क्या है दिनचर्या?

अपनी दिनचर्या के बारे में अभिनव अरोड़ा ने बताया कि वह सुबह साढ़े तीन बजे उठ जाते हैं। इसके बाद वह आध्यात्मिक गतिविधियां शुरू कर देते हैं। इसमें घर पर माला जपना और पूजा-पाठ करना शामिल है। साढ़े छह बजे वह तुलसी पूजा परिक्रमा करते हैं और घर पर बाल गोपाल को भोग लगाते हैं।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

अभिनव अरोड़ा की कहानी में ट्विस्ट तब आया जब ओनली देसी के दो वीडियो सामने आए। पहले कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभिनव को ट्रोल करते थे। लेकिन ओनली देसी वीडियो आने के बाद चीजें बहुत तेजी से बदल गईं। इन वीडियो में अभिनव को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए गए। जैसे यूट्यूबर ने बताया कि उनके पिता तरुण का पहले आइसक्रीम का बिजनेस था। इस बिजनेस के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपने बेटे को धर्म के धंधे में लगा दिया। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया कि अभिनव जो भी इंटरव्यू देते हैं, उनके पिता उनके लिए स्क्रिप्ट तैयार करते हैं।

साल 2025 में आने वाली है भयानक महामारी, चारों तरफ मचेगी उथल-पुथल, काशी के ऋषियों ने कर दी डराने वाली भविष्यवाणी – India News

रामभद्राचार्य के मंच पर हुआ बड़ा विवाद

अभिनव की जिंदगी का अब तक का सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब वो रामभद्राचार्य के मंच पर पहुंचे। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें रामभद्राचार्य अभिनव को मूर्ख बच्चा कह रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव अरोड़ा स्टेज पर भक्ति गीत गा रहे हैं और डांस कर रहे हैं। इसके बाद रामभद्राचार्य उन्हें स्टेज से नीचे उतरने का आदेश देते हैं। बाद में एक इंटरव्यू में रामभद्राचार्य ने कहा कि वह बहुत मूर्ख लड़का है। उनका कहना है कि भगवान कृष्ण उनके साथ पढ़ते हैं। क्या भगवान कृष्ण उनके साथ पढ़ेंगे? उन्हें शिष्टाचार भी नहीं आता। हालांकि, अभिनव का दावा है कि यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।