India News(इंडिया न्यूज), Himanta Biswa Sarma: लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण पूरा हो चुका है। 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान होना है। जिसमें 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले सत्तारुढ़ भाजपा सरकार लगातार 400 पार के नारे लगा रही है। इस बार भाजपा 400 का नारा क्यों लगा रही है, इसके पीछे क्या वजह है इस बात का खुलासा भाजपा के फायरब्रांड नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कर दिया है।
इस वजह से चाहिए 400
उन्होंने शनिवार को बखरी स्थित शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप सब पीओके को पूरी तरह से भारत में वापस लाना चाहते हैं तो इस बार आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 सीटों पर जीत दिलानी होगी। उन्होंने यह बात भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए प्रचार के दौरान कहा था।
भाजपा आई तो..
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कि इस बार पीएम मोदी को 400 सीटें कई वजह से चाहिए। जिसमें सबसे पहली वजह है पीओके को भारत में शामिल करना। दूसरा ज्ञानवापी मस्जिद को एवं मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि पर बने ईदगाह को हटाने के लिए। साथ ही उन्होने दावा किया कि अगर इस बार भाजपा की सरकार बनती है तो लव जिहाद खत्म कर दिया जाएगा।