India News(इंडिया न्यूज), Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के युद्ध के बीच पूरी दुनिया सहमी हुई है लेकिन इससे भी ज्यादा डरावना कुछ है तो वो है भारतीय नास्त्रेदमस कहे जाने वाले कुशल कुमार की भविष्यवाणी ने। इन्होंने बताय़ा है कि 5 अगस्त को विश्व युद्ध का तीसरा अध्याय शुरू हो सकता है। बता दें कि बहुत से भविष्यवाणियां हुई हैं जिसमें पता चला है कि तीसरा विश्व युद्ध इसी वर्ष शुरू होगा। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि क्या ये सच साबित होगा?

Sawan Third Somwar 2024: सावन का तीसरा सोमवार है खास, इस दिन करें शिवशम्भु को प्रसन्न, जानें विशेष पूजा विधि

कल होगा तीसरा विश्व युद्ध?

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आहट ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। इन दोनों देशों के बीच युद्ध की आग से मध्य पूर्व समेत पूरी दुनिया के जलने की आशंका है। कई लोग इसे महायुद्ध बता रहे हैं तो कुछ तीसरे विश्व युद्ध के छिड़ने की आशंका जता रहे हैं। इसी बीच भारत के मशहूर ज्योतिषी कुशल कुमार की एक भविष्यवाणी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने 4 या 5 अगस्त से तीसरे विश्व युद्ध के छिड़ने की चेतावनी दी है।

कुशल कुमार ने की भविष्यवाणी

कुशल कुमार को लोग भारत का नास्त्रेदमस भी कहते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास युद्ध को लेकर उन्होंने पहले जो दावे किए थे, वे सच साबित हुए हैं। ऐसे में तीसरे विश्व युद्ध के छिड़ने की उनकी भविष्यवाणी को लोग काफी गंभीरता से ले रहे हैं। वैसे कुशल कुमार पहले भी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत को लेकर कई भविष्यवाणियां कर चुके हैं।

BJP in UP: कौन दे रहा सीएम योगी को धोखा? BJP की सहयोगी पार्टी के विधायक ने खोल कर रख दिया सारा काला चिट्ठा

इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को युद्ध शुरू होने की घोषणा की थी, लेकिन वह तारीख बिना किसी घटना के बीत गई। फिर उन्होंने नई तारीख की घोषणा की और भविष्यवाणी की कि तीसरा विश्व युद्ध 26 या 28 जुलाई को शुरू होगा, लेकिन एक बार फिर उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई। अब देखना यह है कि क्या इस बार भी उनकी भविष्यवाणी सही साबित होगी?