India News (इंडिया न्यूज), Woman Bathing With Toxic Foam: दिल्ली का वायु प्रदूषण की वजह से यमुना नदी का प्रदूषण भी बढ़ गया है। जो अब देश के सबसे जटिल समस्याओं में से एक है। वहीं इस पवित्र नदी में सफेद जहरीला झाग बहने को कई साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है। छठ पूजा के दौरान हजारों लोग इस नदी के किनारे पूजा करने आते हैं। हाईकोर्ट पहले ही स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चेतावनी दे चुका है, फिर भी कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। हाल ही में सामने आया एक वीडियो इसका उदाहरण है।

दरअसल, यमुना नदी में नहाते समय कुछ महिलाएं शैम्पू समझकर अपने बालों में जहरीला झाग लगा रही हैं। जबकि दूसरी महिलाएं पवित्र नदी में पूजा कर रही हैं। लोग यह देखकर हैरान हैं कि यह जानते हुए भी कि यह पानी कितना जहरीला है, लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं।

यमुनाजी में महिलाओं का वीडियो वायरल

बता दें कि, दिल्ली में छठ पूजा के दौरान यमुनाजी में कुछ महिलाओं का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह नदी में डुबकी लगाते हुए अपने बालों को जहरीले झाग से धो रही है। इस दृश्य को देखकर साफ पता चलता है कि यमुनाजी में फैला झाग न सिर्फ गंदा है, बल्कि इसमें खतरनाक रसायन भी हैं।

‘एक दूसरे को कांटेंगे हिंदू-मुस्लिम’, ट्रंप की जीत से सच हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, अब खतरे में पड़ सकता है भारत का भविष्य?

जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। इसके बावजूद भी छठ पूजा के दौरान कई श्रद्धालु यमुनाजी में स्नान करने उतरे, जबकि नदी का पानी बेहद प्रदूषित था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुनाजी के किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने माना कि यमुनाजी बेहद प्रदूषित है और अगर लोग इसमें स्नान करेंगे तो बीमार हो सकते हैं। चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने कहा कि कृपया समझें, आप बीमार हो जाएंगे।

हम आपको नदी में जाने की अनुमति नहीं दे सकते। यह बेहद प्रदूषित है। यह बहुत बड़ी समस्या है, इसे एक दिन में ठीक नहीं किया जा सकता। यह आदेश दिल्ली सरकार द्वारा यमुनाजी के किनारे छठ पूजा पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई के दौरान दिया गया।

कांस्टेबल पत्नी के बेडरूम में जबरन घुसा SAF जवान, पहले की हत्या फिर थाने में किया सरेंडर, वजह जान कांपने लगेंगे आप