India News (इंडिया न्यूज़), UP Women Suicide Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला की आत्महत्या की वजह से मौत हो गई। वहीं महिला के परिवार वालों ने मौत के कुछ घंटों बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी। जिसकी वजह से महिला के सास-ससुर की मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार (19 मार्च) को कहा बताया कि मृत महिला का नाम अंशिका केसरवानी है। उसने अपने ससुराल में सोमवार (18 मार्च) की रात फंदे से लटकी पाई गई। दरअसल मृत महिला की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी।

परिवार ने लगाया दहेज़ उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि, महिला अंशिका केसरवानी के मौत की खबर सामने आने के बाद उसके परिवार वाले कथित तौर पर उसके ससुराल पहुंचे। जिसके बाद उनलोगों ने युवती को दहेज के लिए परेशान करने और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया। दरअसल, ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच झगड़ा बढ़ने पर अंशिका के परिवारवालों ने कथित तौर पर घर में आग लगा दी। वहीं आग बुझने के बाद अंशिका की सास और ससुर दोनों मृत पाए गए।

ये भी पढ़ें:- Naxal Attack: महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, लॉन्चर और बंदूकों समेत कई हथियार जब्त

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस मामले को लेकर प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त दीपक भुकर ने बताया कि रात 11 बजे उन्हें फोन आया था कि एक महिला की आत्महत्या से मौत हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक वारदात के जगह पर पुलिस टीम पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग लड़ रहे थे। महिला के मायके पक्ष ने बहस के दौरान ससुराल के घर में आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पांच लोगों को बचाया और फायर ब्रिगेड को सुचना दी। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सुबह तीन बजे के आसपास अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई। जिसके बाद पूरे घर की तलाशी ली गई और दो शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:- Pashupati Kumar Paras: पशुपति पारस आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, NDA से अलग होने की चर्चा