होम / Woman Rape in Delhi: दिल्ली फिर से हुई शर्मसार, रिक्शावाले ने बच्चे के सामने महिला के साथ किया ये गंदा काम-Indianews

Woman Rape in Delhi: दिल्ली फिर से हुई शर्मसार, रिक्शावाले ने बच्चे के सामने महिला के साथ किया ये गंदा काम-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 31, 2024, 8:11 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Woman Rape in Delhi: आये दिन दुष्कर्म का मामला देश में आता रहता है। पंजाब से अपने बच्चे के साथ दिल्ली आई महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता से तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास घायल हालत में मिली महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 26 मई की है। हालांकि, महिला की तबीयत में सुधार होने के बाद इस शर्मनाक मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि, 26 मई की रात को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला से लूट की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां बिहार की 25 वर्षीय महिला घायल हालत में पड़ी मिली। घायल महिला के साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। पुलिस ने महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने के बाद महिला ने आपबीती बताई।

Air India Flight Delayed: एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे लेट, जानें ऐसे में क्या करें-Indianews

महिला पर ईंट से किया हमला 

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि रास्ते में ड्राइवर ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह महिला को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बच्चा भी वहीं मौजूद था। घटना के समय जब महिला को होश आने लगा तो उसने रिक्शा चालक का विरोध किया। इस पर आरोपी ने उस पर ईंट से हमला कर दिया।

Heatwave: 36 घंटों में गर्मी ने खेला मौत का तांडव, 3 राज्यों में 22 लोगों ने तोड़ा दम-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bad Cholesterol Signs: क्या आपके शरीर में भी बढ़ चुकी है बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा? इन लक्षणों से तुरंत लगाएं पता
मां की मौत के बाद पिता बने शराबी, Chandrika Dixit बचपन के दुखों से उठाया पर्दा
Yogini Ekadashi: आज योगिनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी पूजन, बन जाएंगे सारे बिगड़ते काम
Akhilesh Yadav: बीजेपी की रणनीति है.., राहुल गांधी के हिंदू समाज पर हमले के बाद अखिलेश यादव ने दिया बयान; जानें क्या कहा
Delhi Crime: दुकान से सामान न खरीदने पर ग्राहक को मिली सजा, बीच सड़क पर चाकू घोंपकर दुकानदार ने की हत्या
Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई Payal Malik, घर वालों पर लगाया बड़ा आरोप
PM Modi in Lok Sabha: कल संसद में काफी तीखे दिखे राहुल के तेवर! सत्र से पहले पीएम मोदी करेंगे NDA की बैठक
ADVERTISEMENT