होम / World Hindi Day 2024: आज है विश्व हिंदी दिवस, जानें क्यों है खास और क्या है इतिहास

World Hindi Day 2024: आज है विश्व हिंदी दिवस, जानें क्यों है खास और क्या है इतिहास

Shubham Pathak • LAST UPDATED : January 10, 2024, 5:45 am IST

India News(इंडिया न्यूज),World Hindi Day 2024: आज का दिन हिंदी को समर्पित है। क्यों आज यानी 10 जनवरी को पूरी दुनिया हिंदी दिवस के तौर पर मना रही है। भारत एक ऐसा देश है, जहां बातचीत के लिए कई तरह की भाषाओं का प्रयोग किया जाता है, लेकिन हिंदी एक ऐसी भाषा है जो ज्यादातर भारतीयों को एक डोर में जोड़े रहती है। आज के समय में भले ही ज्यादातर लोगों का झुकाव अंग्रेजी की तरफ हो गया है, पर वर्तमान समय में भी भारत में राजकिये भाषा और आधिकारिक भाषा की बात करें तो ये हिंदी ही है। जानकारी के लिए बता दें कि, हिंदी भाषा भारत के साथ-साथ विदेशों में बसे भारतीयों को भी अपनी एक अलग पहचान दिलाती है।

विश्व भर में करोड़ों लोग बोलते हैं हिंदी

चलिए अब इसके प्रचलन की बात करें तो आज भी हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। विश्व भर के करोड़ों लोग आज हिंदी बोलते हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार, हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। साल 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी बच्चा, बड़ा दिन, अच्छा, सूर्य नमस्कार जैसे शब्द जोड़े गए हैं। इसी के ये साबित होता है कि हिंदी भाषा अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। विदेश में रहने वाले लोगों को भी अब हिंदी का महत्व पता लग रहा है।

क्या है इतिहास?

वहीं उसके बाद बात अगर इस दिन के एतिहासिकता की करें तो, विश्व में पहला हिंदी दिवस 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस महासम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। जिसके बाद से इस दिन को जोड़ो से मनाने लगे जाने लगा।

क्या है उद्देश्य

वहीं बात अगर विश्व हिंदी दिवस के मनाने के उद्देश्य की करें तो इसका साफ उद्देश्य विश्व-भर में हिंदी का प्रसार करना था। नागपुर में हिंदी दिवस के आयोजन के बाद सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था। वहीं इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था। भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने साल 2006 को घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। तब से हम विश्व हिंदी दिवस बेहद धूमधाम से मनाते हैं।

ये भी पढ़े

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT