India News ( इंडिया न्यूज़ ) World Radiography Day 2023 : साल 8 नवंबर को विश्व रेडियोग्राफी दिवस (World Radiography Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को एक्स-रेडिएशन (एक्स-रे) की खोज के लिए सम्मान स्वरूप मनाया जाता है। आपको बता दें जानकारी के लिए इसी दिन सन 1895 को जर्मनी के वैज्ञानिक विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन की एक्स-रे की खोज पूरी हुई थी। अपनी इस खोज के लिए उन्हें साल 1901 में फिजिक्स का पहला नोबल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया जा रहा है और दुनियाभर में मेडिकल इमेजिंग से जुड़े पेशेवर इस दिवस को मनाते हैं। वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे की शुरुआत कब और क्‍यों की गई, जानिए इसके बारे में सब कुछ…

क्यों मनाया जाता है ये दिन

8 नवंबर को हर साल वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे मनाया जाता है। इस दिन रेडियोग्राफी के उस मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिससे मरीज की देखभाल में योगदान दिया जाता है। एक्स-रे जैसी चीजें लोगों की समस्या को खोजने में बहुत मदद करता है। वहीं इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है। इसलिए वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे आज के दिन मनाया जाता है।

जानिए वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे का इतिहास?

वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे के इतिहास के बारे में बात करें, तो ये दिन पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल यूरोपियन सोसाइटी ऑफ रेडियोलॉजी, रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की तरफ से की गई थी। तभी से हर साल दुनियाभर में इस दिन को 8 नवंबर को ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे के बारे में लोगों को जागरुक कर जाता है।

ये भी पढ़ें – Israel Hamas War: युद्ध के बाद गाजा की जिम्मेदारी संभालेगा इजरायल, युद्धविराम को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना रुख किया साफ