India News (इंडिया न्यूज), 5 Big Countries In Debt: विकसित देश हो या विकासशील, दुनिया भर की तमाम कंट्रीज कर्ज लेकर चल रही हैं। आज हम आपको दुनिया के उन 5 बड़े देशों के बारे में बताने जा रह हैं, जो कर्ज में डूबे हुए हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि इनमें से दो देश तो सुपरपावर घोषित हो चुके हैं। इस लिस्ट में दुनिया के ताकतवर देश शामिल हैं और उन पर चढ़े कर्ज के आंकड़े सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। लिस्ट में सबसे ऊपर यूएस का नाम है लेकिन जीडीपी साइज के हिसाब से देखा जाए तो लिस्ट में सबसे ज्यादा कर्ज जापान के ऊपर है।
- दुनिया के 5 बड़े देश कर्ज में डूबे हैं।
- जानें इन देशों पर कितना कर्ज है।
- क्या है भारत और पाकिस्तान का हाल?
बता दें कि कोई भी देश जो कर्ज लेता है वो दो तरह का होता है- एक्सटर्नल और इंटर्नल। बाहरी कर्ज एक देश किसी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन से लेता है और अंदरूनी कर्ज देश की बड़ी कंपनियों या जनता से लिया जाता है, जिसके लिए सरकार सिक्योरिटी बॉन्ड जारी करती है। भारत पर 2023 तक 2.70 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज था, जो देश की जीडीपी साइज का 81 फीसदी है। पाकिस्तान पर 2023 तक 2.34 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज था जो इसकी जीडीपी का 76 फीसदी से अधिक है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस (IIF) के मुताबिक 2023 के आंकड़ों के आधार पर जानें दुनिया के 5 उन देशों के बारे में जो कर्ज में डूबे हैं।
Baba Vanga Predictions: सहमा रही 2024 की ये भविष्यवाणियां, आने वाली है ये बड़ी संकट
इस लिस्ट में अमेरिका नंबर 1 पर है, जिसके ऊपर 34000 अरब डॉलर का कर्ज है, जो इस देश की जीडीपी का लगभग 130 फीसदी है। अगला नंबर चीन का है, जिस पर 14 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। इसके बाद जापान पर 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज है, जो इस देश की जीडीपी के मुकाबले 239 फीसदी है। चौथे नंबर पर फ्रांस है और इस देश पर 3 ट्रिलियन डॉलर का कर्जा चढ़ा है। इटली कर्ज के मामले में पांचवें स्थान पर है, इस देश पर 2.8 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है।